देश में 14 जुलाई के बाद आए सबसे कम केस, दिल्ली में भी कोरोना रफ्तार कम हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में 14 जुलाई के बाद आए सबसे कम केस, दिल्ली में भी कोरोना रफ्तार कम हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 54,301,156 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,316,994 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 453401 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8290370 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 130519 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,874,290 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे कोरोना के 29,163 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 447 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि पिछले 24 घंटे में 40,791 मरीज कोरोना से ठीक हुए भी हुए। कोरोना रिकवरी रेट 93.42 फीसदी है। एक्टिव केस दर 5.11 फीसदी है। मृत्यु दर 1.47 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.45 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 8,44,382 टेस्ट हुए हैं। वहीं, अब तक कुल 12,65,42,907 टेस्ट हो चुके हैं।

अगर राज्यों की बात करें तो दिल्ली में बीते दो दिनों से कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 3797 नए केस सामने आए। साथ ही 99 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में संक्रमण की दर 12.73 फीसदी है। रिकवरी रेट 90.22 फीसदी हो चुकी है। वहीं दिल्ली में मृत्यु दर 1.58 फीसदी बना हुआ है।

वहीं दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार कुछ बड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। इसके तहत सरकार का विचार कोविड हॉट-स्पॉट बन रहे बाजारों को बंद करवाने और शादियों में मेहमानों की संख्या 200 से 50 करने का है। इसके लिए एलजी को प्रस्ताव भेजा गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

17892

829991

6881

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

150

4346

61

अरुणाचल प्रदेश

1232

14588

48

असम

3446

206044

964

बिहार

5221

220007

1189

चंडीगढ़

1052

14584

250

छत्तीसगढ़

18577

190463

2604

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

19

3237

2

दिल्ली

40128

441361

7713

गोवा

1424

43941

663

गुजरात 

12456

172972

3808

हरियाणा

19342

180647

2038

हिमाचल प्रदेश 

6775

22931

450

जम्मू एंड कश्मीर 

5588

95824

1597

झारखंड

2754

102548

928

कर्नाटक

26122

825141

11541

केरल

71046

454774

1888

लद्दाख

944

6456

93

मध्य प्रदेश 

8996

172436

3092

महाराष्ट्र 

85363

1618380

46034

मणिपुर

2993

18832

224

मेघालय

933

9672

101

मिजोरम

524

2915

5

नागालैंड

1013

8959

53

ओडिशा

8706

299159

1543

पुडुचेरी

902

34827

608

पंजाब

5601

132001

4480

राजस्थान

18684

207224

2078

सिक्किम

293

4137

91

तमिलनाडु

15765

732656

11495

तेलांगना

13732

243686

1410

त्रिपुरा

1044

30631

364

उत्तराखंड

4184

63158

1116

उत्तर प्रदेश 

22603

482854

7393

वेस्ट बंगाल

27897

398952

7714

भारत में कुल मामले

453401

8290370

130519


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।